फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 1.39 करोड़ से सात स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी एक्सरे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सब कुछ ठीक-ठाक रहा, समय से मशीनों की स्थापना हो गई और नियमित संचालन होने लगा तो ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

शासन ने सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन की ड्राई व्यू प्रिंटर सहित स्थापना को स्वीकृति दी है। शासन की ओर से हरदोई के सात सहित प्रदेश के 27 स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मंजूरी जारी की है।
शासन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई मंजूरी के संबंध में विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक, संबंधित डीएम व सीएमओ को पत्र भेजकर जानकारी भी दी है। कहा कि 27 स्वास्थ्य केंद्रों पर पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन की ड्राई व्यू प्रिंटर सहित स्थापना के लिए 5,10,76,098 रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। कहा कि एक मशीन की स्थापना पर 18,91,374 रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

हरदोई के सवायजपुर, मल्लावां, कोथावां, हरियावां, अहिरोरी, सुरसा और टड़ियावां स्वास्थ्य केंद्र पर पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन और प्रिंटर की स्थापना कराई जाएगी। इस पर करीब 1,39,44,234 रुपये का खर्च आएगा। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर ही एक्सरे की सहूलियत उपलब्ध हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीनों की स्थापना जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें