फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखेता पुल के निकट मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी लेते सीओ शाहाबाद एसके सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिरोमणिनगर में सुखेता नदी पुल के निकट अज्ञात महिला का शव मिला है। शरीर पर चोटों और गला दबाने के निशान भी है। हत्या कर महिला का शव नदी में फेंके जाने की आशंका है। घटना की जानकारी पर सीओ शाहाबाद मौके पर पहुंचे। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने सुखेता नदी के किनारे पुल के पास महिला का शव देखा। जानकारी बेहटागोकुल पुलिस को दी गई तो थानाध्यक्ष ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। महिला स्वेटर और पेटीकोट पहने थी।
शरीर पर चोटों के कई निशान थे। घटना का पता चलने पर सीओ शाहाबाद एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें