फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिया के दीर्घायु होने की सुहागिनों ने की कामना

विज्ञापन
-आलूथोक मेहल्ले में सुहागिनों को पूजन करने से मना करते सदर चौकी इंचार्ज। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार को वट वृक्ष का पूजन कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु की कामना की। लॉकडाउन में भीड़ से बचने को कुछ ने तो घर पर ही वट वृक्ष की डाली मंगाकर पूजन कर लिया तो कहीं तड़के ही पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई। इस दौरान महिलाएं मास्क तो लगाए रहीं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग टूटती दिखी। कई जगह पुलिस ने महिलाओं को समझाया कि घर जाकर पूजा करें।
विज्ञापन

ज्येष्ठ में पड़ने वाली वट अमावस्या को सुहागिनें व्रत रखती हैं। लेकिन इस बार कोरोना संकट ने पूजन में भी थोड़ा विघभन डाल दिया। लॉकडाउन में सामूहिक पूजन पर भी प्रतिबंध है। इस कारण महिलाओं में थोड़ी चिंता भी दिखी कि पूजा कैसे करेंगी। महोलिया शिवपार, आलूथोक, बाबा मंदिर के निकट, बावन चुंगी के निकट सांडी रोड, महाराज सिंह पार्क के निकट पुलिस अलर्ट रही। हाल ये रहा कि पुलिस की नजर से बचने को कैनाल पर रोड पर सुहागिनें सुबह पांच बजे ही पूजन करने पहुंच गईं। यहां सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा गया। महिलाओं का कहना था कि इस पूजन में रोकटोक नहीं होनी चाहिए। महिलाओं ने वट वृक्ष और घरों में वृक्ष की डाल का पूजन कर फेरे लिए।
माता जी डाल ले जाओ, घर पर कर लो पूजन
माता जी मौके की नजाकत समझो, ऐसे कोई नहीं मना करता। आप घर पर ही पूजन कर लो। डाल तोड़े लिए जाओ। सदर चौकी के सिपाही राजवीर सिंह आलूथोक में महिलाओं से यही कहते दिखे। वहीं पुलिस ने कई जगह मालियों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें