फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सौ श्रमिकों को लेकर जनपद पहुंची दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह स्टेशन पहुंची स्पेशल ट्रेन से कतारबद्ध होकर प्लेटफार्म से बाहर निकलते श्रमिक। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह दो स्पेशल ट्रेनों से 2634 श्रमिक जनपद पहुंचे। स्टेशन पर सभी श्रमिकों की जांच की गई। तीन श्रमिकों के संदिग्ध मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सहारनपुर में फंसे 1025 श्रमिकों को लेकर गुरुवार शाम 7 बजे स्पेशल ट्रेन हरदोई स्टेशन पहुंची। वहीं शुक्रवार सुबह 6.15 बजे पंजाब के लुधियाना से दूसरी स्पेशल ट्रेन 1609 श्रमिकों को लेकर आई। नोडल अफसर मनु गर्ग, सीएमआई अंबुज मिश्रा व मनीष वाजपेयी की देखरेख में श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाहर निकाला गया।
स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद आरबीएसके की टीमों ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सहारनपुर से आई ट्रेन में तीन संदिग्ध मिले, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। एडीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन की देखरेख में श्रमिकों को पानी और भोजन दिया गया। श्रमिकों को बसों से गृह जनपद और संबंधित तहसीलों में भेज दिया गया। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलों में श्रमिकों की जांच के बाद राहत किट वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें