फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे मेें महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला कन्नौजी पूर्वी निवासी फुरकान वाहन चालक है। उसका निकाह आठ वर्ष पहले कस्बे के मोहल्ला अचरजन निवासी बंधू की पुत्री सदरून (28) के साथ हुआ था। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है। गत बुधवार को ही सदरून की छोटी बहन नजरून का निकाह हुआ था, जबकि गुरुवार को भाई नवी मोहम्मद का भी निकाह था। इसमें शामिल होने के लिए सदरून अपने पति फुरकान और बच्चों के साथ मायके अचरजन गई थी।
गुरुवार रात वहां से वापस गई थी। शुक्रवार सुबह वह काफी देर तक नहीं उठी तो उसके बच्चों ने रोना शुरू कर दिया। ससुरालियों को सदरून मृत मिली। उन्होंने घटना की सूचना सदरून के मायके में दी। मृतका के भाई नवी मोहम्मद ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि गुरुवार को उसके निकाह के बाद दुल्हन के घर पहुंचने पर दरवाजा रोकने की रस्म के दौरान फुरकान और सदरून का विवाद हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी विवाद के कारण सदरून की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नवी अहमद की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें