फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत,साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कस्बे के निकट शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने ट्रैैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कटौनाखेड़ा निवासी हिमांशु (20) पुत्र चेतराम खेती करता था। उसने नया ट्रैक्टर खरीदा था। शुक्रवार सुबह वह शाहाबाद कस्बा स्थित एजेंसी पर ट्रैक्टर की सर्विस कराने जा रहा था।
साथ में गांव निवासी अजय प्रताप (22) पुत्र रामपाल भी था। रास्ते में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कस्बे में ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु व अजय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हिमांशु की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें