फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिहौना में शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के मिश्रिख थाने के ग्राम सहादतनगर निवासी रिंकी (32) की शादी नौ वर्ष पूर्व टड़ियावां के सिहौना गांव निवासी अनिल के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह रिंकी का शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के पति ने घटना की सूचना मायके में भाई प्यारेलाल को दी। प्यारेलाल अन्य परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा।
मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर बहन को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालीजनों ने बहन की हत्या कर दी। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। घटना में ससुरालीजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतका के एक बेटा व बेटी है। प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें