फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के चलते महिला ने फांसी लगाई

Tue, 02 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अशरफनगर में महिला ने रविवार क ो फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला एक महीना से मानसिक रूप से बीमार थी। मृतका के पिता ने किसी आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी अशरफी लाल ने बेटी मालती (30) की शादी करीब 10 साल पहले अशरफ नगर निवासी नीलेश के साथ की थी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। अशरफी लाल ने बताया कि नीलेश गुजरात में मजदूरी करता है। होली में घर आया था।

इसके  बाद से वह गांव पर ही था। बताया कि रविवार रात लगभग 9 बजे नीलेश ने फोन कर बताया था कि मालती ने फंदा लगाकर जान दे दी। अशरफीलाल गांव के कुछ लोगों के साथ अकबरपुर पहुंचा। उसको कमरे में साड़ी से मालती का शव लटकता मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में पति नीलेश ने बताया कि मालती पिछले एक महीना से मानसिक रूप से बीमार थी। बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे वह खेतों की तरफ गया था। घर पर दोनों बेटे व बेटी थे।

बताया कि करीब नौ बजे घर लौटकर आया तो बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान मालती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने किसी आरोप से इनकार किया है। प्रभारी कोतवाल एसएसआई एमपी सिंह ने बताया कि उनक ो कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें