फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाई

Tue, 02 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  लोनार थाना क्षेत्र के एजा गांव में रविवार को किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी लाश खेत में अंगोछे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने किसी आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि दर्द से पीड़ित होने के कारण फंदा लगाकर जान दी।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के एजा निवासी सुखपाल (45) खेती करता था। एक साल पहले सड़क हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए थे। काफी इलाज के बाद भी वह दर्द से पीड़ित रहता था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह खेतों की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला था।

काफी देर तक वह घर नहीं आया। करीब दो बजे परिजन उसकी खोजबीन करते खेत पहुंचे। खेत में उसका शव अंगोछा से फंदे से लटका मिला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के  बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मृतक के भाई अमर सिंह आरोप से इनकार किया है। बताया कि पैरों के दर्द से वह पीड़ित था। इसी के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। प्रभारी एसओ एसएसआई जैनेंद्र ने बताया कि उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें