मल्लावां (हरदोई)। स्कूटी से सड़क पर गिरी महिला काे पीछे आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हाे गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
कन्नौज जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानपुर निवासी करुणा शंकर का ननिहाल खेतरहा गंजलालाबाद में है। सोमवार की सुबह वह अपनी मामी खेतरहा गंजजलालाबाद निवासी सरिता देवी कटियार (45) और उनकी पुत्री पल्लवी (13) के साथ सुनासीरनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दोपहर में तीनों लोग स्कूटी से घर जा रहे थे।
मल्लावां कस्बे के छोटा चौराहा के पास अचानक स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान सरिता सड़क की तरफ गिर गई और उन्नाव की तरफ जा रहे ट्रक ने सरिता को कुचल दिया। सरिता की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर करुणा शंकर और पल्लवी बदहवास हो गई। सरिता के पति अमलकांत कटियार खेती करते हैं। परिवार में पति, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।