मल्लावां। बिल्हौर कटरा मार्ग पर हुए हादसे में मृत पांचों लोगों के शव दोपहर बाद उनके पैतृक आवासों पर पहुंचे। यहां शव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। सभी शवों का अंतिम संस्कार गंगा किनारे मेहंदीघाट पर हुआ। एक साथ पांच चिताएं जलती देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वह भी मौके पर भावुक हो गए। (संवाद)