फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जहरीले कीड़े के काटने से महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो- 31- रूपा। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गांव में शुक्रवार को एक जहरीले कीटे ने महिला को काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले सीएचसी कछौना फिर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गढ़ी गांव निवासी कुलदीप मजदूरी करते हैं। मृतका के भाई संजय ने बताया कि उनकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। बताया कि शुक्रवार को बहन रूपा (25) घर के बरामदे में बच्चों के साथ सो रही थी जबकि उनके पति दूसरे कमरे में थे। इस दौरान एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। रूपा के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजन गंभीर हालत में महिला को सीएचसी कछौना लेकर आए वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर शाम को रूपा की मौत हो गई। संजय ने बताया कि रूपा को एक लड़की काव्या (6) और लड़का वंश (3) है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें