फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज के सामने बीच सड़क पर लेटकर महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने सड़क पर लेटकर एक महिला ने हंगामा काटा। इससे मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर बीच सड़क से हटाया।
थाना टड़ियावां के गोपालपुर निवास चांदबाबू की पत्नी नाजिमा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री मुशायरा का विवाह नौ साल पहले कोतवाली देहात के अब्दुलपुरवा निवासी शाबिर के साथ किया था। मुशायरा के एक पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन

डॉक्टरो ने मुशायरा को टीबी की बीमारी होने की आशंका बताई है । करीब आठ दिन से जिला अस्पताल में भर्ती है। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री के ससुराल वाले कोई मदद नही कर रहे हैं। मुशायरा ने ससुराली जनों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत भी की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके कारण उसने शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर लेटकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया की महिला ने हंगामा किया था। वह मानसिक रूप से परेशान है समझा-बुझाकर उसे शांत करा दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें