फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीचे लटक रहे जर्जर लाइनों के तार, हादसे का खतरा

विज्ञापन
खेत के ऊपर से गुजरे एचटी लाइन के तार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। मल्हेरा विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र में गई एचटी लाइन कई जगह जर्जर हो गई है। खेतों के ऊपर से गुजरी लाइन के तार लटकने से किसानों को हादसे का डर सताता रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मल्हेरा सब स्टेशन से कल्यानमल व कोथावां तक जाने वाली एचटी लाइन तेरिया गोपालपुर गांव के पास से होकर गुजरी है। लगभग एक साल पहले लाइन का एक पोल टूट गया था, इसके बाद से वहां पोल नहीं लगाया गया है। जिसके कारण तार काफी नीचे लटक रहे हैं। हाल यह है कि खेत में काम के दौरान किसान हाथ उठाने से भी डर रहे हैं। सड़क किनारे जर्जर लाइनें काफी नीचे होने से राहगीरों को भी खतरा रहता है। गांव गोपालपुर, गौरी बिराहिमपुर, मंगलापुर व इकरी समेत कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीओ वांछित शुक्ला ने बताया कि कहीं ऐसी समस्या संज्ञान में नहीं हैं। अगर विद्युत लाइन के तार जर्जर हैं, उन्हें चिह्नित कर जल्द बदलवाया जाएगा।
ग्राम गोपालपुर निवासी बांके ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार लटक रहे हैं। हमेशा हादसे का डर बना रहता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि आशु सिंह ने बताया कि तार इतना लटक गए हैं कि खेत पर रहते हुए हाथ उठाने से भी डर लगता है। खासी सावधानी बरतनी पड़ती है।
गोपालपुर निवासी कुलदीप ने बताया कि जब तेज हवाएं चलती हैं, तब जर्जर लाइनों के तार टूट जाते हैं। इसके कारण कई बार फसल जलने की घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
दिलीप ने बताया कि कई जगह सड़क के किनारे से गुजरी लाइन के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। ऐसे में वाहनों में तार छूने पर कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर जल्द लाइन बदलवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें