फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्मार्ट मीटर से घर बैठे कर सकेंगे रिचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली महकमा बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का काम करने जा रहा है। स्मार्ट मीटर से जहां घर बैठे रिचार्ज कर सकेंगे। वहीं, गलत बिलिंग से भी निजात मिलेगी। बिजली चोरी रोकने के तीन श्रेणी में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाना है। विभाग की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए तीन प्रकार से मॉनीटरिंग की व्यवस्था कर रहा है। इसके तहत प्रत्येक उपभोक्ता के घर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सभी ट्रांसफार्मर व फीडर पर भी स्मार्ट मीटर लगेंगे। इससे बिजली चोरी के विषय में सटीक जानकारी मिल सकेगी।

विभाग की ओर से जिले में साढ़े चार लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसके लिए विभाग की ओर से तैनात कार्यदायी संस्था की ओर से 23 टीमें लगाकर सर्वे कराया जा रहा है। प्रथम चरण में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत शहरी क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार विद्युत वितरण खंड के 19 विद्युत उपकेंद्र में शहर के तीन उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र का सर्वे पूरा कर लिया गया है। वहीं, तीन का सर्वे जारी है।
विज्ञापन

इसके अलावा 69 फीडरों का भी सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, 48 हजार 46 उपभोक्ता में 16,200 उपभोक्ताओं का सर्वे पूरा कर लिया गया है। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि स्मार्ट मीटर सर्वे में उपभोक्ता सहयोग करें। कार्यदायी संस्था के कर्मियों को विभागीय परिचय पत्र जारी किया गया है, उसको उपभोक्ता देख सकते हैं। सर्वे करने वाले कर्मचारियों के विषय में अगर कोई संदेह हो तो पास के उपकेंद्र पर सूचना दें। सर्वे के कार्य में अनावश्यक बाधा न डालें। सभी का सर्वे किया जाना है और उसके बाद मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा।

गलत बिलिंग से मिलेगा छुटकारा, बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज व लेट फीस से छुटकारा मिलेगा, किरायेदार व मकान मालिक के बीच विवाद बंद होगा। उपभोक्ता पर भारी बकाया नहीं हो सकेगा। घर बैठे रिचार्ज की सुविधा होगी, बिजली दर पर दो प्रतिशत की छूट मिलेगी, सोलर पैनल लगाने के लिए अलग से मीटर नहीं लगाना होगा, बिजली बाधित होने की तत्काल सूचना मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें