फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली गायों से फसल को बचाएं

Sat, 27 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बिलग्राम से संबंधित ग्रामों से जंगली गायों का प्रकोप कम कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में बैठे ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनक ा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जंगली गायों की प्रकोप से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान प्रगतिशील पार्टी अध्यक्ष राम प्रकाश कठेरिया ने कहा कि विकास खंड बिलग्राम, सुरसा एवं सांडी के बीसों गांवों में हजारों जंगली गायों का प्रकोप जारी है। इन गायों द्वारा न सिर्फ फसलों को पूरी तरह से तबाह किया जा रहा, बल्कि किसानों को भी गंभीर चोटें पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे किसान अब धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हुए है। किसानों ने यह भी कहा कि यदि अब जल्द इस ओर किसानों व उनकी फसलों को जंगली गायों से निजात न दिलाई गई तो किसान आत्महत्या करने को विवश होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की और डीएम को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उक्त के अलावा जंगली जानवरों को वन विभाग द्वारा पकड़वाकर सुरक्षित स्थानों पर भिजवाने, जंगली गायों द्वारा नष्ट की गई फसलों की क्षतिपूर्ति किसानों को दिलाने, जंगली गायों से सुरक्षा को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाने का प्रबंध कराने की मांगे भी शामिल हैं। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें