फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मटियामऊ-मंसूरनगर मार्ग के चौड़ीकरण में आएगी गति, मिले 1.63 करोड़ रुपये

विज्ञापन
फोटो-10- बेरिया चौराहे से रामपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। लोक निर्माण विभाग की तरफ से मटियामऊ-मंसूरनगर-पतसिया भुड्डा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के काम के लिए शासन ने 1.63 करोड़ रुपये और दे दिए हैं। दूसरी किस्त के 1,63 करोड़ से अधिक रुपये मिलने से काम में गति आने की उम्मीद है। वैसे मार्ग पर टॉप कोड कराया जाना है। मार्ग बन जाने से एक लाख से अधिक आबादी को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

मटियामऊ-मंसूरनगर-पतसिया भुड्डा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 12,43,79,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। उस समय काम कराने के लिए पहली किस्त में 9,09,30,000 रुपये भी दे दिए थे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो की तरफ से प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराया गया। लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण के साथ ही सुदृढ़ीकरण कराते हुए पहली किस्त में मिले रुपये खर्च होने के साथ ही शासन से दूसरी किस्त की मांग की थी। काम कराने के लिए बकाया 3,34,94,000 रुपये में से शासन ने अब दूसरी किस्त में 1,63,38,000 रुपये दिए हैं जिससे काम में तेजी की उम्मीद है।
बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में मार्ग के बेस को बनवाया लिया गया है। डामरीकरण भी कराया गया है, अब ऊपरी सतह का काम कराया जाना है। दूसरी किस्त मिलने से काम को गति मिलेगी।
विज्ञापन

-
मटियामऊ-मंसूरनगर-पतसिया भुड्डा मार्ग पर काम तेजी से कराया गया जिससे चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। सड़क पर डामरीकरण करा लिया गया है। अब ऊपरी सतह का काम कराया जाना है। रुपये मिलने से ऊपरी सतह का भी काम समय से करा लिया जाएगा। -आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें