फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्योहार में मायके से वापस न आई पत्नी तो पति ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पिछले तीन माह से मायके में रह रही पत्नी होली मेें भी घर नहीं आई। इससे आहत होकर सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सहजनपुर गांव निवासी अमन (23) नोएडा में सब्जी बेचता था। होली मनाने के लिए वह बुधवार दोपहर लगभग दो बजे नोएडा से गांव आया था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात आठ बजे अमन खाना खाने के बाद घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की। रात लगभग 11 बजे मकान से चार सौ मीटर दूर एक खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से अमन का शव लटका मिला।
परिजनों का कहना था कि अमन की शादी दो साल पहले बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के अखिरवा गांव निवासी रीता से हुई थी। दोनों के एक साल का पुत्र भी है। तीन माह पहले रीता घरेलू विवाद में अमन से नाराज होकर मायके चली गई। अमन ने होली पर रीता से वापस घर आने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं आई। इससे नाराज होकर अमन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया है कि पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें