फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। पिछले दो साल से मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

बिरनी गांव निवासी रविंद्र राजपूत ने अपनी पुत्री संध्या (25) की शादी ढाई साल पहले हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के दिवसीपुर निवासी अनिल राजपूत से की थी। शादी के छह माह बाद ही संध्या ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला हरपालपुर कोतवाली में दर्ज कराया था। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। बिरनी में रविंद्र के दो मकान हैं।
शुक्रवार को परिजन दूसरे मकान पर थे, जबकि गांव के अंदर स्थित मकान में संध्या अकेली थी। शाम तक भी वह वापस नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने गए। मकान के बरामदे में दुपट्टे के फंदे से संध्या का शव लटकता मिला। बिलग्राम कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें