सीएचसी बिलग्राम में दिलीप से जानकारी लेते पुलिस कर्मी।
बिलग्राम। सिर में चोट लगने से घायल युवक को सीएचसी में दवा नहीं मिली। गुस्से में उसने यूपी 112 पर शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दवा दिलाई।
मैदानपुरा निवासी दिलीप राठौर (24) के सिर में बृहस्पतिवार शाम को चोट लग गई थी। वह दवा लेने के लिए सीएचसी बिलग्राम गया था। दिलीप का दावा है कि फार्मासिस्ट ने उसे दवा देने से मना कर दिया और बताया कि दवा वितरण काउंटर बंद हो चुका है।
यह भी बताया कि दवा देने का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच का है। इससे नाराज दिलीप ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फार्मासिस्ट ने दिलीप को दवा दी।
इसके बाद दिलीप अपने घर चले गए। पूरे मामले पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह विभागीय बैठक में हरदोई गए हुए थे। ओपीडी बंद हो चुकी थी। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष खुला हुआ था। इसी से दवा उपलब्ध करा दी गई।