फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, होमगार्ड के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। गोड़वा जनिगांव मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल दोस्तों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां एक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज जारी है। मृतक के पिता होमगार्ड हैं। वहीं, चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के सोनिकपुर निवासी सौरभ दीक्षित (23) खेती करता था। बृहस्पतिवार शाम वह अपने दोस्त गांव निवासी रोहित सिंह (26) के साथ बाइक से सब्जी खरीदने जनिगांव बाजार गया था। बाइक रोहित चला रहा था। सब्जी खरीदकर घर जाते समय गोड़वा जनिगांव मार्ग पर बाजार से 50 मीटर दूर ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे सौरभ और रोहित घायल हो गए। लाेगों की सूचना पर परिजन और एंबुलेंस पहुंच गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले जाया गया। यहां से दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में सौरभ की मौत हो गई। रोहित का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सौरभ के पिता संतोष दीक्षित होमगार्ड हैं। इन दिनों उनकी तैनाती लखनऊ जनपद के रहीमाबाद थाना क्षेत्र की यूपी 112 की पीआरवी में है। सौरभ तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें