फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड मांगा तो ट्रक चालक भिड़ा, कार सवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में जरौली-नेवादा मार्ग पर साइड मांगने पर ट्रक चालक कार सवार से भिड़ गया। उसने फोन पर परिजनों को सूचना देकर घेराबंदी कर सवारों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर 11 निवासी गौरांग गुप्ता की ससुराल बिलग्राम के भगौतापुर गांव में है।
शनिवार की शाम वह कार से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में जरौली नेवादा मार्ग पर अंजुमन के पास आगे चल रहे ट्रक को साइड देने के लिए हार्न बजाया, लेकिन ट्रक चालक ने साइड नहीं दी।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। ट्रक चालक का गांव पड़ोस में होने पर उसने फोन कर परिजनों को बुला लिया। परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक रमेश और अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें