फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसून की विदाई का समय आने से पहले मौसम ने ली करवट, 50.8 मिमी हुई बरसात

विज्ञापन
फोटो-11- पिहानी सल्लिया मार्ग भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मानसून की विदाई का समय नजदीक आने से पहले शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और बाद में तेज आंधी के साथ दिनभर में 50.8 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

इसके बाद रुक-रुककर हुई बारिश ने पूरे दिन मौसम का मिजाज बदले रखा। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति हो गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं धान के खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवाओं के चलते फसल के पलटने का डर किसानों के चेहरे पर नजर आया।
पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात के चलते मौसम में परिवर्तन हो गया। बृहस्पतिवार शाम से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं और रात भर हवाएं चलती रहीं। शुक्रवार को सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश के चलते पूरे दिन बारिश होती रही। बड़ा चौराहा, राम दत्त चौराहा, मोमिनाबाद, आजाद नगर, कृष्ण नगरिया, सुभाष नगर, वैटगंज, सदर बाजार समेत कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी बारिश का असर देखने को मिला।
विज्ञापन

कई लोग जरूरी काम होने के बावजूद बारिश थमने का इंतजार करते रहे। सड़कों पर पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। तेज बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।


मौसम हुआ ठंडा, छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शहर में सुबह से शाम पांच बजे तक 50.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हवाओं और बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान काफी नीचे गिर कर 24.5 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 96 प्रतिशत और शाम को बढ़कर 98 प्रतिशत पहुंच गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के साथ उत्तर-पूर्व दिशा से करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।


सड़कों पर जलभराव, बाजार में सन्नाटा पसरा
पिहानी। रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी। बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली वहीं कस्बे की कई सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गईं। लगातार बारिश के कारण बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम रही। सल्लिया रोड पर पानी की टंकी के निकट सड़क पर काफी पानी भर गया। इससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नागर, नई बस्ती, छिपीटोला, कोटकलां और मीरसराय समेत कई मोहल्लों में भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। किसान शकील, गजोधर, चंद्रकांत, कांशीराम और मसीत आदि ने बताया कि लगातार बारिश और हवाओं से धान और गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से फसलों के नुकसान की आशंका है। किसानों ने बताया कि मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।




जहानीखेड़ा रोड पर लगा जाम
लगातार बारिश के बीच तेज हवाओं से पिहानी-जहानीखेड़ा रोड पर शिवापुरवा के पास आम का पेड़ गिरने से जाम लग गया। सड़क पर दोनों ओर पांच किमी. तक छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। इनमें कई स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसी रही। वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने स्टाफ भेजकर पेड़ हटवाने का कार्य शुरू करवाया। विभागीय कर्मचारी रोड से पेड़ हटाने के प्रयास में जुटे हैं।

फोटो-11- पिहानी सल्लिया मार्ग भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-11- पिहानी सल्लिया मार्ग भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-11- पिहानी सल्लिया मार्ग भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-11- पिहानी सल्लिया मार्ग भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें