फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पानी निकासी न होने से गरीबपुरवा में जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर से सटे गांव गरीबपुरवा में पानी की निकासी न होने से लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। बरसात के बाद भी यहां कई-कई दिन बाद तक पानी भरा रहता है। पानी भरने के साथ ही कच्ची गलियों में कीचड़ और गंदगी भी तेजी से पनपती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


शहर से कंथा थोक मार्ग पर गरीबपुरवा गांव में तेजी से मकान और आबादी विकसित हो रही है। यहां पर बरसात के पानी के निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इससे जलभराव होता है। नाली पतली और क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात का पानी की पूरी तरह से निकासी नहीं हो पाती है और गलियों से लेकर लोगों के मकानों में भर जाता है। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में कुछ काम कराया गया है लेकिन विकास अधूरा है।



गांव निवासी यूनुस ने बताया कि गांव में लोगों ने नए मकान बनाए हैं लेकिन, आबादी के हिसाब से मार्गों और नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे बरसात में पानी का निकास नहीं हो पाता है। लोगों को जलभराव की समस्या होती है।
विज्ञापन




शमसुद्दीन ने बताया कि बरसात के कारण यहां आसपास का भी पानी भी बड़ी मात्रा में भर जाता है। गलियों से लेकर निचले घरों में भी पानी भरा है। घरों में पानी भरने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नही हुआ।

गरीबपुरवा में जलभराव की जानकारी अमर उजाला से मिली है। जल्द ही सहायक विकास अधिकारी, पंचायत सचिव को निर्देशित कर सफाई कर्मियों के माध्यम से सफाई करा दी जाएगी। पानी निकासी के लिए भी मौका अनुसार व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन


विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें