कछौना। कस्बा के जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़ी फीस के विरोध में विद्यालय पर ताला डालकर प्रदर्शन किया। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय का ताला खुलवाया।
विद्यार्थियों ने बताया कि पीटीए शुल्क के नाम पर प्रति छात्र 600 रुपये लिए गए हैं। इस संबंध में अभिभावक जीतू सिंह ने जिलाधिकारी व डीआईओएस को शिकायत पत्र दिया था, जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जांच कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों से अधिक फीस लेने की बात प्रकाश में आई थी। जिसे तत्काल विद्यार्थियों को वापस करने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक फीस वापस नहीं की गई। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षण कार्य भी बंद करा दिया गया l
प्रधानाचार्य शिवानी शर्मा ने बताया कि छात्रों की फीस वापस को लेकर पत्र बनाकर शासन को भेजा गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों द्वारा विद्यालय में फीस नहीं जमा की जाती है इसी को लेकर छात्र तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं l