हरदोई में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई जगह दुकानों में भी पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 रहा। शनिवार को भी बारिश के आसार हैं।
शुक्रवार को बारिश के दौरान रामदत्त चौराहा तालाब बना नजर आया। कई लोगों के वाहन यहां बंद हो गए। बावन चुंगी के निकट भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। रोडवेज बस अड्डे के सामने भी पानी भरने से यात्रियों को असुविधा हुई।
इसी रोड पर नाला निर्माण के कारण भी व्यवधान देखने को मिला। लोग बोले क्या बस पकड़ने के लिए तैर के जाना होगा। उधर सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास दुकानों के सामने फुटपाथ तालाब सा दिखा। दुकानदारों ने जलभराव के बीच ही दुकानें खोलीं।