फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन नहीं, वार्ड व्वॉय कर रहे कोविड की जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में फिर कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं लेकिन जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटरों पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। वार्ड ब्वॉय व अन्य कर्मचारी कोविड जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोविड जांच के लिए 30 सेंटर बनाए गए हैं। जिला अस्पताल में तीन व महिला अस्पताल में एक सेंटर बनाया गया है। आलम यह है कि जिला अस्पताल के दो सेंटरों व महिला अस्पताल के सेंटर पर कोविड जांच के लिए लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। ऐसे में वार्ड ब्वॉय व अन्य कर्मचारी कोविड की जांच कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर कोरोना बढ़ा तो हालात गंभीर हो सकते हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सभी सेंटरों पर प्रशिक्षित कर्मचारी कोविड जांच के लिए लगाए गए हैं। जो वार्ड ब्वाय जांच कर रहे हैं, वह भी प्रशिक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें