फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो बालिकाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में सोमवार दोपहर लिपाई करते समय कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर दो किशोरियां घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पंडितपुरवा निवासी मीन कुमार का कच्चा मकान गांव में बना है। दिवाली पर मकान की मिट्टी से लिपाई की जा रही थी। सोमवार दोपहर उसकी पुत्री फूलन (13) परिवार की ही जंतरी (14) के साथ दीवार की मिट्टी से लिपाई कर रही थी।
इसी दौरान दीवार भरभराकर ढह गई और मलबे में दोनों किशोरियां दब गईं। शोर सुनकर आनन फानन ही आसपास मौजूद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें