फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरी, वृद्धा समेत चार मलबे में दबकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुल पुरवा में मिट्टी खोद रही वृद्धा, उसके तीन पोता-पोती कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर परिजनों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुल पुरवा निवासी रामदुलारी (50) बुधवार को घर की पुताई/लेपाई के लिए दीवार के पास से मिट्टी खोद रही थी। इस बीच कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। रामदुलारी समेत उसका पोता कृष्णा (9), ऋषभ (6) व नंदनी (7) तीनों मलबे में दब गए। आस पास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर रामदुलारी, कृष्णा व ऋषभ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें