फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दीवाली पर ट्रेनों में वेटिंग लंबी, तत्काल का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली पर दिल्ली, पंजाब और अन्य रूटों से आने वाले लोगों को ट्रेन से सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में दीवाली के एक सप्ताह पहले से लंबी प्रतीक्षा सूची है जबकि कई ट्रेनों में नो-रूम हो चुका है। ऐसे में अब लोगों को तत्काल का ही सहारा रह गया है।
विज्ञापन

हरदोई स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेन संख्या 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13308 गंगा सतलज किसान एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में 15 अक्तूबर से ही नो-रूम हो गया। अन्य जो ट्रेनें हैं उनमें भी लंबी प्रतीक्षा सूची है जो हर घंटे बढ़ती ही जा रही है। लोग अधिक किराया देकर तत्काल टिकट कराने की तैयारी में हैं। सुबह से ही रेलवे आरक्षण काउंटरों पर भीड़ हो रही है।
लुधियाना के लिए 24 अक्तूबर का आरक्षण टिकट लेने पहुंचीं पूजा ने बताया कि हरदोई से कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इसलिए लखनऊ से लुधियाना का टिकट लेना पड़ा। अश्वनी सिंह ने बताया कि दिल्ली के लिए 15 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है, अब तत्काल में टिकट लेना पड़ेगा। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि त्योहारी सीजन की वजह से ज्यादातर गाड़ियाें में प्रतीक्षा सूची भी समाप्त हो गई है। ऐसे में दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें