फोटो-17- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक मिथिलेश के परिजन। संवाद
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अधेड़ का शव पड़ा मिला। पहचान नगर के मोहल्ला दौलतपुर गंगादास निवासी मिथलेश के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का पता चला है। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
शाहाबाद नगर के दौलतपुर गंगादास निवासी मिथिलेश (46) की बाल काटने की दुकान आंझाी रेलवे स्टेशन के पास थी। उनके मोहल्ले के पास से लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग निकला है। उनके मामा बाबूराम के मुताबिक, शनिवार सुबह पांच बजे मिथिलेश शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
कुछ देर बाद मालगाड़ी के लोको पायलेट ने आंझी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि पोल संख्या 1208/9 और 1208/10 के बीच एक व्यक्ति ट्रेन के आगे आकर कट गया है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग आ गए। मृतक के पुत्र सचिन ने शव की पहचान की। परिवार में पत्नी संगीता, तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ले में होती रही पारिवारिक विवाद की चर्चा
मिथिलेश की खुदकुशी के संबंध में मोहल्ले में दिनभर चर्चा होती रही कि शुक्रवार रात परिवार के सदस्यों में आपसी विवाद हुआ जिससे नाराज होकर मिथिलेश ने खुदकुशी कर ली।
फोटो-17- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक मिथिलेश के परिजन। संवाद