फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि बता आश्रय स्थल के निर्माण का जताया विरोध

विज्ञापन
अस्थाई गौशाला के निर्माण कार्य में लगे श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरियावां। विकास खंड की हिंगुआपुर ग्राम सभा में चिह्नित भूमि पर अस्थायी पशु आश्रय का निर्माण शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। पड़ोस की ग्राम सभा मुरवा के समुदाय विशेष के लोग इसे कब्रिस्तान की भूमि बताकर विरोध करने लगे। समाधान दिवस में शिकायत पहुंचने पर एसओ व राजस्व निरीक्षक ने निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

हिंगुआपुर ग्राम सभा में अस्थायी पशु आश्रय का निर्माण हो रहा है। पड़ोसी गांव मुरवा के लोगों ने इसे कब्रिस्तान की भूमि बताया। लेकिन प्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार ने भूमि को ग्राम समाज की बताकर काम रोकने से इनकार कर दिया। इससे नाराज ग्रामीण थाने में समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की। इस पर एसओ अनिल सक्सेना व राजस्व निरीक्षक संजीव तिवारी ने निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया है। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल ओमप्रकाश को जांच व पैमाइश करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।
20 अस्थायी बाड़ों का निर्माण शुरू
हरपालपुर। ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों में अस्थायी बाड़ों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं श्यामपुर पंजा गांव में बंद पड़ी गोशाला फिर से शुरू कराने की कवायद भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

हरपालपुर के बीडीओ डॉ. संतोष वर्मा ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों को अन्ना गोवंश को संरक्षित करने के लिए अस्थायी बाड़ा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम ज्यूरी चंद्रमपुर, खसौरा, महुआ कोली, इकनौरा, ककरा, भटौली धारम, पलिया, बेड़ीजोर, परचौली, बेहटालाखी, मोर्चा, मुरवा-शहाबुद्दीनपुर, खैरुद्दीनपुर, सरेसर, शेखापुर-नगरिया, अर्जुनपुर, बर्रा, नगरा-चौधरपुर, नगरिया कट्ट, सुरजूपुर-दुर्जना सहित 20 ग्राम पंचायतों में अस्थायी बाड़े का निर्माण शुरू करा दिया गया है। शेष 38 ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध न होने के कारण बाड़ा बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। पिथनापुर, धर्मपुर, चांऊपुर, बड़ागांव व बेहटा-रम्मुरा के गोवंशों को भी संरक्षित किया जाएगा। (संवाद)
आश्रय स्थल भेजे 40 गोवंश
हरपालपुर। किसानों ने शुक्रवार को चिकित्सालय में गोवंशों को बंद कर दिया था। शनिवार को 100 में से 40 गोवंशों को आश्रय स्थलों में भिजवाया गया। ग्रामीणों ने थाना दिवस में पहुंचकर एसडीएम स्वाती शुक्ला को छुट्टा मवेशियों से हो रही परेशानी बताई। एसडीएम ने बीडीओ हरपालपुर डॉ. संतोष वर्मा को गोवंशों को आश्रय स्थलों व पशु बाड़ों में भेजने के निर्देश दिए। (संवाद)
किसानों ने स्कूल में बंद किए मवेशी
मल्लावां। अन्ना मवेशियों से परेशान ग्राम अंटिया, मदार नगर, राघौपुर, कुतुबापुर, पाठकपुरवा व मगराहा आदि के किसानों ने शुक्रवार देर शाम 70 छुट्टा मवेशियों को अंटिया के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस व प्रधान प्रतिनिधि रेशू सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराकर मवेशियों को प्यारेपुर गांव स्थित आश्रय स्थल भिजवाया। मगरहा निवासी किसान रामप्रसाद, अंटिया निवासी किसान जगदीश, माहिमपुर निवासी किसान सोने व राजाराम ने बताया कि मवेशियों के झुंड रात में खेतों में धावा बोलकर पूरी फसल चट कर जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें