फोटो-30- विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
बघौली। सुरसा विद्युत उपकेंद्र के तहत ग्राम उम्मरापुर मजरा रामपुर में एक सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर के न बदलने जाने से मंगलवार को ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर पहुंच कर प्रदर्शन किया और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के उत्तर मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर से करीब पांच दर्जन विद्युत कनेक्शन जुड़े हुए हैं। पिछले करीब 15 दिनों से बिजली आपूर्ति किसी तरह चल रही थी लेकिन एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर पूरी तरह फुंक गया जिससे पूरे मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना उपकेंद्र के अवर अभियंता को दी गई थी। उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृजेश गौतम, कमाल अहमद, शिवमंगल, सत्तार, अनीश, जशीम, सेवाराम और सिरदार मौजूद रहे।
-
17 घंटे से नहीं आई बिजली, मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ने को मजबूर छात्र
हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि हरदोई सांडी चुंगी सर्कुलर रोड पर लगभग 17 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। सोमवार रात नौ बजे लाइट चली गई थी जो मंगलवार दोपहर बाद भी शुरू नहीं हो सकी। जिले में बिजली की व्यवस्था बदहाल है। वहीं बिजली न आने से मोमबत्ती की रोशनी में छात्र पढ़ने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे, मच्छरों का प्रकोप भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली वितरण निगम में कोई मानक के हिसाब से काम नहीं हो रहा, बिजली उपकरण, तार सब घटिया क्वालिटी के लगाए जा रहे हैं। घटिया उपकरण लगाए जाने के कारण ही लोकल फॉल्ट और समस्याएं आ रही हैं।
फोटो-30- विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण