फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शोभायात्रा के साथ पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता

विज्ञापन
फोटो-10- गजानन पंडाल की श्री गणेश की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फोटो-10- गजानन पंडाल की श्री गणेश की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

फोटो-11- शोभा यात्रा में कलश लेकर जातीं श्रद्धालु महिलाएं। संवाद
फोटो-12- विनायक समिति गणेश पंडाल में सजी गजानन की मूर्ति। संवाद
फोटो-14- मंगल मूर्ति गणेश पंडाल की मूर्ति शोभायात्रा में झूमतीं महिलाएं। संवाद
फोटो-19- शाहाबाद में श्री गणेश मूर्ति की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
फोटो-20- पाली में गणेश जी का पूजन करते अनमोल वाजपेयी। संवाद
फोटो 37: पूजन के बाद गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ खडे़ आनंद प्रकाश व अपर्णा। स्रोत आयोजक
- श्रीगणेश महोत्सव : शहर और नगरों में विघ्नहर्ता के पूजन-अर्चन की धूम
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की मूर्तियां रिद्धि-सिद्धि के साथ शोभायात्रा और पूजन-अर्चन के साथ पंडालों में विराजीं। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया, डीजे की धार्मिक धुनों पर थिरकते हुए गणपति बप्पा के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली।
गजानन सेवा समिति वंशीनगर की तरफ से बाबा तुरंतनाथ मंदिर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारी बहनों, गायत्री परिवार की महिलाओं, महोलिया शिवपार से पधारे बटुक ने सहभागिता की। आचार्य मुकुंद राम मिश्रा मृदुलाचार्य, आचार्य शिव मोहन मिश्रा, आचार्य केशव मिश्रा और आचार्य गगन राम मिश्रा के सानिध्य में पूजन-अर्चन के साथ रिद्धि-सिद्धि और भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गई। समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, प्रभाकर पाठक, जेके सेठ, पंकज चतुर्वेदी, अविनाश मिश्रा, अभिलाष गुप्ता, नीरज शुक्ला, नवल किशोर आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। श्री विनायक सेवा समिति की तरफ से अग्रवाल धर्मशाला में हरदोई के महाराजा भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना हुई। सोमेंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में आचार्यों ने पूजन-अर्चन कराया। सदर बाजार में मंगल मूर्ति गणेश महोत्सव समिति की शोभायात्रा निकली और मूर्ति की स्थापना हुई।
विज्ञापन

शाहाबाद नगर में शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति राम बाटिका चौक में स्थापित की गई। सराफा कमेटी अध्यक्ष प्रकाश रस्तोगी, महामंत्री विश्वनाथ वाजपेयी, भाजपा से आदि उपेंद्र तिवारी, पारीषा तिवारी, डॉ. मुरारीलाल गुप्ता, अनिल मराठा, रमन गुप्ता, दीपक वर्मा, वैभव मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, नवनीत गुप्ता, अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
संडीला के श्रीरामलीला मैदान में आचार्य सतीश शास्त्री ने पूजन कराया। मुख्य यजमान आनंद प्रकाश गुप्ता (मोहन) व पत्नी अपर्णा गुप्ता ने पूजन-अर्चन कर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की। भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 22 छात्रों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में दुर्गेश जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी और पवन शुक्ला शामिल रहे।
माधौगंज नगर में तिकुनिया पार्क स्थित हरदेव राजा मंदिर में विनायक कमेटी की तरफ से श्रीगणेश की मूर्ति राजेश वाजपेई और पुनीत त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की। पटेल नगर पश्चिमी सभासद भाजपा मंडल मंत्री सीमा सिंह अर्कवंशी के घर पर आचार्य विमल वाजपेई ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन-अर्चन कराया।
पिहानी नगर में जयघोषों में बीच भारतीय इंटर कॉलेज के निकट चबूतरे पर श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। राजकिशोर सिंह ने सपत्नीक मुख्य पूजन किया। पं. धर्मेंद्र मिश्रा, पिंकू शास्त्री ने पूजन कराया। अभिषेक वैश्य रिशु, हेमंत रस्तोगी, मोहित पटवा, शुभम गुप्ता आदि रहे। मोहल्ला मिश्राना में बाबा मंशानाथ मंदिर पर श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना कर आरती पूजन किया गया। मुख्य पूजन विमलेश वाजपेयी ने धर्मपत्नी के साथ किया। बाबा मंशानाथ सेवा समिति के व्यवस्थापक अनुज शुक्ला, अवनीश शुक्ला, विवेक मिश्रा, अश्विनी वाजपेयी व वैभव अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाली नगर में बिराहना के मां दुर्गा मंदिर (भूदर वाली मठिया) पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना हुई। वृंदावन से पधारे आचार्य रामजी ने पूजन-अर्चन कराया। अनमोल वाजपेयी ने पूजन किया। शाहजहांपुर व गोला के कलाकारों ने झांकियों की प्रस्तुतियां दीं। आकाश गुप्ता, सूरज शुक्ला, मोहन कटियार, माया प्रकाश वाजपेयी, सतीश, बजरंगी, प्रशांत, धीरू, रितिक आदि मौजूद रहे।

फोटो-10- गजानन पंडाल की श्री गणेश की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

फोटो-10- गजानन पंडाल की श्री गणेश की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

फोटो-10- गजानन पंडाल की श्री गणेश की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

फोटो-10- गजानन पंडाल की श्री गणेश की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

फोटो-10- गजानन पंडाल की श्री गणेश की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

फोटो-10- गजानन पंडाल की श्री गणेश की मूर्ति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें