फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सहायक विकास अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर कार्रवाई का दौर तेजी से चल निकला है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर आठ एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। शौचालय निर्माण की प्रगति तीन दिन में अच्छी न होने पर वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में एनएलओबी के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आठ जून को की थी। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए थे कि जिन विकास खंडों में 10 से कम शौचालयों की जियो टैगिंग की जाए, उन विकास खंड के एडीओ पंचायत का उस दिन का वेतन रोक दिया जाए। इसी क्रम में बुधवार की समीक्षा के दौरान डीपीआरओ गिरीश चंद्र को पता चला कि अहिरोरी, माधौगंज, कोथावां, टोडरपुर, पिहानी, मल्लावां, शाहाबाद और भरावन की प्रगति 10 से भी कम है।
विज्ञापन

इसी पर डीपीआरओ ने संबंधित ब्लाकों के एडीओ पंचायत का वेतन रोक दिया है। तीन दिन में स्थिति में सुधार न होने पर वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें