हरदोई/सांडी/बिलग्राम/पिहानी। वसंत पंचमी का पर्व पूरे जिले में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ मां सरस्वती का पूजन किया। वसंत पंचमी पर शहीद उद्यान में पतंजलि योग परिवार ने सरस्वती पूजन कर धूमधाम से मनाया।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के पूजन का अध्यात्मिक महत्व होता है।
भजन-कीर्तन गाकर वसंत पंचमी का पर्व मनाते हुए सभी ने माता सरस्वती की वंदना का गान किया। मुख्य योग शिक्षिका प्रतिभा गुप्ता योग और अध्यात्म पर विचार रखे।
जिला महिला प्रभारी विनीता पांडेय, कवयित्री रत्न मिश्रा, प्रभा सिंह, शशिकला सिंह, सीमा मिश्रा, कंचन पांडेय, नीलम मिश्रा, संजू श्रीवास्तव, शशी मौर्या, मीरा गुप्ता, प्रभा रस्तोगी, भावना गुप्ता, विजय लक्ष्मी पांडेय, अनीता मिश्रा
गीता गुप्ता, कविता टंडन, आरती शुक्ला, आभा सिंह, रागिनी गुप्ता, सीमा रस्तोगी आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। अशराफ टोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर हवन-पूजन एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सांडी कस्बा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ में आहुति डाली गई।
बच्चों को पाटी पूजन कराया गया। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य विमल पाल, सचिन शर्मा, अंकुर तिवारी, पद्माकर द्विवेदी, आर्यन, गुनगुन, आयुश, परम दीक्षित आदि रहे।
वहीं, वसंत पंचमी पर्व पर राजघाट छिबरामऊ बिलग्राम पर आयोजित किया गया, जिसमें कपिल मुनि महाराज, रामकुमार ब्रह्मचारी, स्वामी संतोष जी महाराज, स्वामी दिवाकरानंद महाराज समेत समाज के लोगों के साथ जिला संयोजक नमामि गंगे आकाश तिवारी एवं नमामि गंगे की टीम कल्पवासियों एवं मां गंगा के भक्तों ने पांच नावों से लगभग 500 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया।
पिहानी क्षेत्र में पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मोहल्ला भाटन टोला में माता भगवती देवी ट्रस्ट के कार्यालय पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इटारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मां शारदे का पूजन और हवन किया गया।
प्राचार्या डॉ. सुमनलता द्विवेदी ने मुख्य पूजन कराया। सरस्वती विद्या मंदिर पर प्रबंधक नवनीत वाजपेयी समेत प्रधानाचार्य अरुणेश तिवारी आदि ने पूजन किया। मोहल्ला भाटन टोला में अनुराग शुक्ला के आवास पर माता भगवती देवी ट्रस्ट ने गायत्री यज्ञ संपन्न कराया।
इस मौके पर श्रद्धालुओं ने एक बुराई छोड़कर समाज हित में समय दान देने का संकल्प भी लिया। रामलखन सविता, विपुल मिश्रा, अरविंद राठौर, प्रियंका, जानसी दीक्षित, शीलू मिश्रा, मोनू, आशा शुक्ला आदि रहे।