हरदोई पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेहटी खुर्द निवासी सत्यम कुमार पाठक तांगसे मिलिट्री स्टेशन पर तैनात थे। जमीन से करीब 15000 फुट की ऊंचाई पर स्थित उक्त स्टेशन पर ऑक्सीजन की कमी के चलते हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया था।
शहीद सत्यम कुमार पाठक का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव लाया गया। कुछ देर बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ गंगा किनारे मेहंदी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 50 लाख रुपये की चेक भी परिजनों को सौंपी।