फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में पटाखे छुड़ाने के विवाद में किशोरी की पीट-पीटकर हत्या, शव देख परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 05 Nov 2021 01:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतका की बिलखती मां बीना देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में पटाखे छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में किशोरी की पीटने के बाद दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में दिवाली के मौके पर गुरुवार रात पटाखे छुड़ाए जा रहे थे।
विज्ञापन


पटाखे छुड़ाने को लेकर ही गांव निवासी दिनेश उर्फ छोटे भैया की पुत्री राधा (15) और भूरी के पुत्र के बीच विवाद हो गया। इसकी शिकायत करने के लिए राधा का भाई सुमित भूरी के घर पर गया। जब सुमित ने शिकायत की तो भूरी ने अपने साथियों बबलू और वीरेंद्र के साथ सुमित की लाठी-डंडों से पिटाई करना शुरू कर दी।

यह देखकर राधा मौके पर पहुंच गई और भाई का बीच बचाव किया। इसी दौरान लाठियों की पिटाई और दुपट्टे से गला कस जाने के कारण राधा की हालत बिगड़ गई। परिजनों को इसका पता चला तो आनन-फानन ही मौके पर पहुंचे और राधा को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें