फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लेखाकार गंभीर

Sat, 14 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
हादसा - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात कोयलबाग कालोनी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लेखाकार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शहर के बावन चुंगी निवासी पुनीत त्रिवेदी (35) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह बावन चुंगी की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। वह कोयलबाग कालोनी के  निकट मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के  साथ उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उनकी जेब से मिले मोबाइल से उनके घर में परिजनों को सूचना दी गई। आस पास के लोगों ने बताया कि वह हेलमेट नहीं पहने थे। इधर, चिकित्सालय में उनकी हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने कुछ ही देर बाद उन्हे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया।

इधर, शनिवार को कोतवाली शहर में अज्ञात वाहन के  खिलाफ तहरीर दी गई है। पुनीत जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरपालपुर में लेखाकार के पद पर तैनात हैं। उनकी हालत गंभीर देख यहां के अधिकंाश कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षकों व लेखाकारों ने उनकी हालत में सुधार के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं की। हरपालपुर, सुरसा, बावन, संडीला आदि विद्यालयों में प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें