फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: चेन खींचने के प्रयास में पकड़ी गई महिला निर्वस्त्र होकर भागी, अफरा-तफरी

Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सूचना मिलने के बाद जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच की। आस पास तलाश करने के बाद भी दोनों महिलाओं का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाहाबाद में गले से सोने की चेन खींच रही महिला को टेंपो सवार महिला ने पकड़ लिया। खुद को फंसता देख चेन खींचने की कोशिश करने वाली महिला ने कपड़े उतार फेंके और निर्वस्त्र होकर भाग खड़ी हुई। घटना से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला बरुआ बाजार निवासी प्रेमचंद्र गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता गुरुवार की सुबह पड़ोसी महिला मिथलेश अग्निहोत्री के साथ दवा लेने शाहजहांपुर जा रही थीं। कस्बे में बस स्टाप के पास दोनों एक टेंपो में बैठ गईं।

टेंपो में उन दोनों के बैठने से पहले ही दो महिलाएं बैठी थीं। टेंपो चलने पर बड़ी फील्ड के पास दोनों महिलाओं ने बीच में बैठी ममता के गले में पड़ी सोने की चेन खींचने का प्रयास किया, लेकिन चेन गले में पड़े धागे में फंस गई। इसका एहसास होते ही ममता ने एक महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ममता के शोर मचाने पर चालक ने टेंपो रोक दिया। टेंपो रुकते ही दूसरी महिला भाग गई, जबकि ममता की पकड़ में फंसी महिला ने पहले अपनी साड़ी उतार दी और फिर पूरी तरह निर्वस्त्र होकर वहां से भाग गई। इधर घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने के बाद जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच की। आस पास तलाश करने के बाद भी दोनों महिलाओं का कहीं पता नहीं चल सका। चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें