फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, पहिये के कुचलकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। हरदोई मार्ग पर सांड़ से बचने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गया। उसमें सवार बीएससी का छात्र पहिए के नीचे आ गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के झौनीपुरवा निवासी अनिकेश गौतम (18) बजेहरा मेें स्थित एक डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता शिव कुमार ने बताया कि अनिकेश ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरवाकर मंडी ले जा रहा था। ट्रैक्टर महिलरा निवासी मुंशीलाल चला रहा था। हरियाली किसान बाजार के पास अचानक सड़क पर आए सांड से बचने में ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अनियंत्रित हो गया। सड़़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर लगने से अनिकेश ट्रैक्टर से गिरा और पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी पिहानी ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि परिजन अगर कोई तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें