फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित कार ने तीन को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कस्बे में बस अड्डे के पास अचानक अनियंत्रित हुई कार ने साइकिल सवार समेत तीन को कुचल दिया। साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हरदोई शहर के छोटा चौराहा निवासी रूपेश गुप्ता मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे अपनी कार से पिता बालकृष्ण, मां और नौकर के साथ अपनी बहन के घर शाहजहांपुर गए थे। वापस आते समय शाहाबाद कस्बे में बस अड्डे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान उधर से साइकिल से जा रहे कठमा निवासी अबरार (68) को कार ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
आगे पैदल जा रहे हरदोई शहर के वैटगंज निवासी अनुज (30) और देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतुई निवासी रामू (32) को भी रौंद दिया। इन दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि कार चालक पुलिस हिरासत में है। घटना की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें