फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई छात्र की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। अनंगपुर अल्हागंज मार्ग पर अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। रविवार शाम हुई घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के नौसना गांव निवासी राजेश यादव (18) कक्षा नौ का छात्र था। उसकी रिश्तेदारी सहुआपुर गांव में है। रविवार को वह गांव निवासी सुरजन (16) के साथ बाइक से सहुआपुर गया था। शाम को वापस गांव जाते समय बाइक सेढ़ामऊ के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
घटना में राजेश का सिर पोल से टकरा गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल सुरजन काे अल्हागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। राजेश पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि खंभे से बाइक टकरा जाने के कारण घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें