फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग स्थित सई नदी पुल पर मंगलवार की देर शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार बीएससी के दो छात्रों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के वक्त दोनों कालेज से प्रवेश पत्र लेकर घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे छात्र ने हेलमेट लगा रखा, जो हादसे के दौरान चकनाचूर हो गया। सिर पर चोट आने से दोनों छात्रों की मौत होने बात पुलिस ने बताई है।
संडीला कस्बा के सब्जी मंडी निवासी रितिक (25) व मानस नगर निवासी प्रियंक (24) दोस्त थे। दोनों हरदोई के सीतापुर मार्ग स्थित जीडीसी कालेज में बीएससी के छात्र थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मंगलवार को दोनों कॉलेज से प्रवेश पत्र लेने आए थे। देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। बघौली थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर सई नदी पुल पर पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर दी।
इससे दोनों सड़क पर गिरे और ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के दौरान बाइक चला रहे छात्र हेलमेट चकनाचूर हो गया। हादसे में दोनों की सिर में चोटें आने से मौत हुई है। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों को तलाशी के दौरान छात्रों की जेब में आधार कार्ड व एक टूटा मोबाइल मिला।
मोबाइल से सिम निकालकर उसमें फीड नंबरों पर कॉल कर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें