जिला चिकित्यालय स्थित कार्यालय में बैठक को संबोधित करते सीएमओ डा. पीएन चर्तुवेदी
- फोटो : amarujala
हरदोई। जिले में लिंग निरीक्षण व कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से पाबंदी लगाए जाने को लेकर समय समय पर गरइत टीम अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा मार कार्रवाई करती रहेगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित सलाहकार समिति की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चर्तुवेदी ने उकत बात कही। बैठक में बताया गया कि जनपद में पूर्व से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों ने पंजीकरण नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया है।
समिति ने उनका परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जनपद में संचालित समस्त 36 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का समस्त उप जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी व उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने दल बनाकर सघन निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण में उक्त केंद्रों पर अनुपालन एवं रजिस्टर का रखरखाव देखा गया। किसी भी केंद्र पर लिंग परीक्षण का मामला नहीं पाया गया। सीएमओ ने कहा कि नोडल अधिकारी को समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण अभियान चलाकर लिंग परीक्षण को रोकने की कार्यवाही करने व कन्या भ्रूण हत्या को हतोत्साहित करने के दायित्चों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डा. रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।