फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 18 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कैखाई-बांधपुरवा मार्ग पर खेत से सिंचाई कर बाइक से घर लौट रहे युवक की लोडर की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। लोडर चालक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बांधपुरवा निवासी रजनीश (18) बीए प्रथम बर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह वह अपने खेत की सिंचाई कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कैखाई-बांधपुरवा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर में गभीर चोटें लगने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी- 100 की टीम समय से पहुंच जाती तो चालक को हिरासत में लिया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें