फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। सराफ व्यापारी से हुई लूट में शामिल दो लुटेरों को बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया। इनमें एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे डेढ़ किलो चांदी के जेवर बरामद कर लिए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मचुवाआपुर निवासी उमेश कुमार सराफा व्यापारी हैं। मंगलवार शाम अपने परिवार के सदस्य बबलू के साथ बाइक से दुकान से घर लौट रहे थे।
रास्ते में मटियामऊ-तेरवाकुल्ली मार्ग पर बाइक व कार से आए लुटेरों ने असलहे के बल पर 15 किलो चांदी के जेवर लूट लिए। एसपी राजेश द्विवेदी ने वारदात के खुलासेे के लिए तीन टीमें लगाईं थीं।
बुधवार रात करीब 11 बजे कोतवाल सुनील कुमार सिंह, एसओजी टीम स्वॉट टीम के साथ घटना के खुलासे के लिए गश्त पर थीं। इस दौरान राघौपुर मेहंदीपुर घाट मार्ग पर महिमपुर मोड़ के निकट बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे।
विज्ञापन

टीमों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबाव में फायरिंग की। मुठभेड़ में एक के दाहिने पैर में गोली लगी और वह बाइक से गिर गया। दूसरे को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया।
पूछताछ में पैर में गोली लगने वाले ने अपना नाम अजीत उर्फ मोनू (30) निवासी थाना कासिमपुर व दूसरे ने अपना नाम विकास कुमार निवासी बरहुवा थाना कासिमपुर बताया।
आरोपियों ने पूछताछ में सराफ से लूट की वारदात कबूली। इसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर डेढ़ किलो चांदी के जेवर, दो तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद की।
एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं सामने: एसपी
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लूट के दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसमें छह अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। उनकी पहचान कर जल्द ही उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। उन्होंने इन आरोपियों में चौंकाने वाले नाम होने का इशारा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें