फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में फूफा की मौत, भतीजा हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में बुधवार की रात तिलक समारोह से लौट रही कार की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार फूफा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन भतीजे को बरेली लेकर चले गए, जबकि फूफा को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मझिला गांव निवासी रणवीर (45) खेेतीबाड़ी करते थे। बुधवार को शाम वह थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में एक तिलक समारोह मेें शामिल होने गए थे, जहां से देर रात अपने साले के बेटे संदीप निवासी जरावन थाना कांट शाहजहांपुर के साथ कार से घर लौट रहे थे।
रास्ते में शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर औरेनी गांव के पास सामने से आए अज्ञात वाहन से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे मेें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पास मेेें मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और संदीप को बरेली लेकर चले गए, जबकि रणवीर की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ छोटेलाल ने बताया कि घटना संज्ञान मेें है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें