फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना पंजीकरण के संचालित मिले दो निजी अस्पताल और एक मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों की दो टीमों ने कटियारी क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोल पर छापा मारा। बिना पंजीकरण के संचालित दो अस्पताल और एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रोहताश कुमार के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज कुमार सिंह व सांडी सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अखिलेश वाजपेयी के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के बिना पंजीकृत अस्पतालों पर छापा मारा। इसमें हरपालपुर कस्बे के कटियारी हाॅस्पिटल में छापे की भनक लगते ही संचालक शटर गिराकर चले गए। टीम ने अस्पताल सील कर दिया।
अस्पताल के बायो वेस्ट का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने चाउंपुर में डाली मेडिकल स्टोर पर छापा डालने जा रही थी। छापे की भनक लगते ही मेडिकल स्टोर संचालक ताला लगाकर चले गए। मेडिकल स्टोर को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। चौसार गांव स्थित बबलू यादव के क्लीनिक पर छापा मारा गया। उनके अस्पताल को भी सील कर नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य टीम में केके त्रिपाठी, मनीष चंदेल आदि मौजूद रहे।

दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी जाने वाले रोड पर सड़क किनारे रखा खोखा हटाती जेसीबी। संवाद

दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी जाने वाले रोड पर सड़क किनारे रखा खोखा हटाती जेसीबी। संवाद

दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी जाने वाले रोड पर सड़क किनारे रखा खोखा हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें