फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरी करने वाले दो शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के मकान में चोरी करने के आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचे गए। बाईपास चौराहा से सांडी रोड की तरफ भागे दोनों शातिर पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के जेवर, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी बरामद की है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। राधानगर चौकी प्रभारी भी मुठभेड़ के दौैरान चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुनीज जौहरी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। बीती 17 फरवरी की रात उनके बंद मकान से चोरों ने नगदी जेवर चोरी कर लिए थे। अज्ञात के खिलाफ 18 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना को अंजाम देने वाले दो चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि रविवार देर रात मुखबिर से पता चला था कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों शातिर बाइक से बावन रोड से हरदोई बाईपास चौराहा की तरफ जा रहे हैं। दावा है कि पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें रुकने का इशारा किया तो यह लोग बाइक मोड़कर सांडी रोड की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में हमीरपुर जनपद के बिंबार थाना क्षेत्र के कुनेहटा निवासी धीरज उर्फ धीरेंद्र व बिहार के मोतीहारी जनपद के पकरी दयाल थाना क्षेत्र के सिसहानी बाजार निवासी मोहम्मद कमरुद्दीन बाएं पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ में राधानगर चौकी प्रभारी रोहित पांडेय भी चोटिल हुए हैं। इनके पास से दो हजार रुपये, एक बाइक, एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो तमंचे, दो कारतूस और चार खोखा बरामद हुआ है। चांदी के दो सिक्के, बिछिया, दो हजार रुपये, लड्डू गोपाल की चांदी की मूर्ति, दो जोड़ी पायल आदि जेवर बरामद हुए हैं।
धीरेंद्र पर नौ तो कमरुद्दीन पर दर्ज हैं चार मामले
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज पर नौ मामले दर्ज हैं। कमिश्नरेट आगरा के जनपद पश्चिमी के थाना खंदौली में दो मामले दर्ज हैं। कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 49 थाने में दो मामले, मध्य जनपद के थाना फेस - 3 में पांच मामले दर्ज हैं। इसी तरह मोहम्मद कमरुद्दीन पर कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 112 पर चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें